
Suryakumar yadav and sanju samson (Image Credit- Twitter X)
Champions Trophy 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। हालांकि, पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपनी इस टीम में नए मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं दी है।
हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से, आकाश ने संजू और सूर्या को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल ना करने को लेकर कहा- मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे वजह है कि फिलहाल वह वनडे फाॅर्मेट नहीं खेल रहे हैं और विजय हजारे में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। तो वहीं संजू सैमसन तो बिल्कुल ही वनडे नहीं खेल रहे हैं।
आकाश ने आगे कहा- एक ने नहीं खेला और दूसरे ने रन नहीं बनाए। इसलिए, शायद उनका नाम सेलेक्शन में ना आए। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर, जिन्होंने वर्ल्ड कप की शुरूआत से 15 पारियों में 112 के स्ट्राइक रेट और दो शतकों की मदद से कुल 620 रन बनाए हैं। अय्यर आग उगल रहे हैं।
Champions Trophy के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
गौरतलब है कि इस बार 8 टाॅप टीमों के बीच खेले जाने वाला मल्टीनेशन टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में शुरू हो रहा है। तो वहीं भारतीय टीम अपनी खिताबी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगी। पाकिस्तान टूर्नामेंट की गत चैंपियन है।
साथ ही भारत अपने सभी लीग मैच और अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करता है तो वो मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलता हुआ नजर आएगा। आईसीसी ने हाइब्रिड माॅडल के तहत टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया है।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
T20 WC 2026: भारत से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई जिम्बाब्वे, मैच 48 के बाद कुछ ऐसा है Super 8 पाॅइंट्स टेबल का हाल
T20 WC 2026, Super 8: भारत की सेमीफइनल की उम्मीदें जीवित, जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी शिकस्त
T20 WC 2026, Super 8: IND vs ZIM मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को POTM चुना गया
T20 WC 2026, Super 8: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दिया रिकाॅर्ड टारगेट 

