Skip to main content

ताजा खबर

करियर के 10,000 रन पूरा करने से चूके स्टीव स्मिथ, रिकॉर्ड न बना पाने के लिए इसे ठहराया दोषी

करियर के 10,000 रन पूरा करने से चूके स्टीव स्मिथ, रिकॉर्ड न बना पाने के लिए इसे ठहराया दोषी

Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने करीब 10 साल बाद भारत को हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जहां अब उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

10,000 रन बनाने से चूक गए थे स्टीव स्मिथ

दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए यह सीरीज शानदार रही, उनके बल्ले से दो बैक टू बैक शतक देखने को मिले। सिडनी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के बाद, स्टीव स्मिथ टेस्ट में 10,000 रन के आंकड़े तक पहुँचने से केवल पाँच रन दूर थे।

हालाँकि, दूसरी पारी में वह प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। थर्ड स्लिप पर तैनात यशस्वी जायसवाल ने डाइव लगाते हुए एक अच्छा लो कैच पकड़ा। स्मिथ 9 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ दस हजार रन पूरा करने से मात्र एक रन से चूक गए।

स्टीव स्मिथ ने सिडनी की पिच को ठहराया दोषी 

“ऐसा लग रहा था कि मैं जंजीर से बंध गया हूं। मैं बहुत खतरनाक गेंद पर आउट हुआ, गेंद ने अचानक से ज्यादा उछाल ले ली। शायद होनी (10 हजार टेस्ट रन तक नहीं पहुंचना) को यही मंजूर था, लेकिन यह ठीक है कि हम जो चाहते थे हमें मैच से वह परिणाम मिला।”

“यह एससीजी की सबसे कठिन पिच थी। गेंद को सीम से मदद मिल रही थी और यह काफी स्विंग हो रही थी। मैं पहले कभी एससीजी में इस तरह के विकेट पर नहीं खेला था। यहां बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन था।”

“मुझे क्रिकेट पसंद है, यह एक मजेदार सीरीज रही है, भारत एक अविश्वसनीय टीम है। हमें कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा खासकर (जसप्रीत) बुमराह की गेंदबाजी से। अंत में हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में रहा।”

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...

3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर...