
(Photo Source: X/Twitter)
1) जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ अधिकतर मैचों से हो सकते हैं बाहर
पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। (पढ़ें पूरी खबर)
2) “लाड-प्यार देना बंद करो….” टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सुनील गावस्कर की चेतावनी
3) ICC के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट को बदलने के मूड में हैं इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, ये है योजना
इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और आईसीसी टेस्ट क्रिकेट को बांटने की प्लानिंग कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह तीनों बोर्ड के साथ मिलकर चाहते हैं कि ये तीनों बड़े देश ज्यादा से ज्यादा एकदूसरे के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलें। फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज लगभग हर दूसरे साल देखने को मिले। जय शाह, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन इस महीने के आखिर में एक मीटिंग कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) सिडनी टेस्ट 3 दिन में खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, घर वापस आने के लिए नहीं मिल रहा टिकट
सिडनी टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की वजह से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गई है। दरअसल, भारत के दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत 7 जनवरी को होना था और पूरी टीम को 8 तारीख को घर वापसी की उड़ान भरनी थी। अब मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की वापसी के टिकट का इंतजाम कर रहा है, जैसे ही टिकट मिलेगी तो खिलाड़ी घर लौट सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) गंभीर को क्रेडिट मिलने की वजह से रोहित शर्मा ने बीच मैच में दिया इंटरव्यू? मांजरेकर के बयान ने मचाई खलबली
गौतम गंभीर को रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर करने का क्रेडिट मिल रहा था इस वजह से बीच मैच में भारतीय कप्तान ने इंटरव्यू कर सफाई दी, ऐसा कुछ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट संजय मांजरेकर का मानना है। खराब फॉर्म के चलते रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट ना खेलने का फैसला किया था, उनकी गैरमौजूदगी में टीम में शुभमन गिल की एंट्री हुई और जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली। (पढ़ें पूरी खबर)
6) सुनील गावस्कर के अपमान पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ी चुप्पी, मानी अपनी गलती; जानें क्या है माजरा
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सेरेमनी में सुनील गावस्कर को ही ना बुलाना भारतीय लीजेंड प्लेयर के लिए अपमान की बात है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया और 10 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया। जब टीम को सेरेमनी के दौरान ट्रॉफी सौंपने की बारी आई तो स्टेज पर एलन बॉर्डर ही नजर आए, किसी ने सुनील गावस्कर को स्टेज पर बुलाया ही नहीं। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम मानते हैं कि यह बेहतर होता यदि एलन बॉर्डर और सुनील गावस्कर दोनों को मंच पर आने के लिए कहा जाता।” (पढ़ें पूरी खबर)
7) BGT 2024 के बाद 16 दिन का ब्रेक…22 जनवरी से इस देश की मेजबानी करेगा भारत; देखें शेड्यूल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का अंत टीम इंडिया के लिए निराशानजक रहा, सिडनी टेस्ट 6 विकेट हारने के बाद भारत ने सीरीज तो 1-3 से गंवाई ही साथ ही टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी अधूरा रह गया। 5 जनवरी को खत्म हुए सिडनी टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम के पास आराम करने के लिए 16 दिन का ब्रेक है। टीम इंडिया को अब जनवरी के अंत में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका ‘अनोखा’ शतक, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड साथ ही साथ अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

