Skip to main content

ताजा खबर

‘मैंने जो देखा वह तकनीकी कमियां थीं’ BGT सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर

‘मैंने जो देखा वह तकनीकी कमियां थीं’ BGT सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब 10 साल बाद ऐतिहासिक बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज को गंवा दिया है। बता दें कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, BGT सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया है।

हालांकि, सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच में जीत हासिल कर बेहतरीन तरीके से की थी, लेकिन इसके बाद खराब बल्लेबाजी के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, अब इस सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जारी सीरीज में कमेंट्री करते हुए नजर आए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान दिया है।

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टीम इंडिया के बीजीटी सीरीज गंवाने के बाद, स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा- मैंने जो देखा वह तकनीकी कमियां थीं। यदि आप अब भी वही गलतियां कर रहे हैं, और मैं सिर्फ इस सीरीज के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।

मैं न्यूजीलैंड सीरीज के बारे में भी बात कर रहा हूं, तो आपने भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या किया? इसीलिए, अब क्योंकि अगला चक्र जून में शुरू होगा, हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। अभी से हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हमें कड़े फैसले लेने हैं, तो लेने ही पड़ेंगे।

गावस्कर ने आगे कहा- कितने भारतीय खिलाड़ियों ने शतक बनाये हैं? पहले टेस्ट मैच में दो शतकों को छोड़कर सिर्फ नीतीश कुमार रेड्डी का ही शतक है, और कितने खिलाड़ियों ने बनाए अर्धशतक?

आप कह सकते हैं कि शतक बनाना आसान नहीं है, लेकिन कितने खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाया और मैच पलटने की कोशिश की? ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में जिस कमिटमेंट और संयम की जरूरत होती है, तो भारतीय टीम का बहुत कम था।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...