Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK: दूसरे टेस्ट में टखना मुड़ने के बाद सैम अयूब को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा, वायरल हुई वीडियो 

SA vs PAK: दूसरे टेस्ट में टखना मुड़ने के बाद सैम अयूब को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा, वायरल हुई वीडियो 

Saim Ayub (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब (Saim Ayub) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखना मुड़ने की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा है। गौरतलब है कि इस समय साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 3 जनवरी, शुक्रवार से न्यूलैंड्स केप टाउन में शुरू हो चुका है।

इस मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं अफ्रीकी पारी के 7वें ओवर के दौरान युवा खिलाड़ी को फील्डिंग करते हुए यह चोट लगी। टखना मुड़ने के बाद सैम अयूब काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद 22 वर्षीय खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम तक ले जाने में स्ट्रेचर और बाद में एक व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल किया गया।

साथ ही जैसे ही युवा खिलाड़ी को यह चोट लगी तो आमेर जमाल और पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर आने का इशारा किया। हालांकि, सैम अयूब की यह चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट मैच

दूसरी ओर, केप टाउन में जारी इस टेस्ट मैच के बारे में आपको बताएं, तो साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने खेल के पहले दिन 37 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रियान रिकेल्टन 82* और टेम्बा बावुमा 33* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम 17, वियान मुल्डर 5 और ट्रिस्टन स्टब्स बिना कोई रन बनाए आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से अभी तक गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और सलमान अली आघा को 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...