Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ तेज गेंदबाज चोट की वजह से हुआ बाहर

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ तेज गेंदबाज चोट की वजह से हुआ बाहर

Akash Deep (Photo Source: X)

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले गुरुवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप पीठ की चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। पहले से ही सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए आकाश दीप का बाहर होना झटके से कम नहीं है।

आकाश दीप ने पिछले दो टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, दोनों मैच में उनकी फील्डिंग खराब रही थी और उन्होंने कुछ कैच भी ड्रॉप किए थे, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट में आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की थी जिससे भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा था। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आकाश दीप पीठ में दिक्कत के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर रहेंगे।

Akash Deep का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका

आकाश दीप के बाहर होने पर फिर से जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड बढ़ जाएगा। इस पूरी सीरीज में मेलबर्न टेस्ट को छोड़ दिया जाए तो बुमराह टीम इंडिया के वन मैन आर्मी रहे हैं। बुमराह ने चार मैचों में 30 विकेट झटके हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज हैं। बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की तिकड़ी तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रही थी, लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, आकाश के बाहर होने टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किसे मौका देता है।

वहीं सिडनी टेस्ट मैच की प्लेइंग XI को लेकर गंभीर ने कहा कि, सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 पर फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा। वहीं, आकाश दीप का बाहर होना टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने पिछले दो टेस्ट में कुल 87.5 ओवर गेंदबाजी की थी और वर्कलोग बढ़ने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तेज गेंदबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए हार्ड ग्राउंड परेशानी खड़े करते हैं क्योंकि इससे घुटने, टखने और पीठ की समस्या हो सकती है। सीरीज में पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम के पास पांचवां और अंतिम टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने का मौका रहेगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम सिडनी टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...