Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को लेकर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान, कहा ‘मूड बहुत ज्यादा नहीं बदला’

सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को लेकर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान, कहा ‘मूड बहुत ज्यादा नहीं बदला’

Alex Carey (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सीरीज के अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों के बाद सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं अब सीरीज का पांचवां मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (Alex Carey) का बड़ा बयान सामने आया है। कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी को लेकर काफी आश्वस्त हैं और उनका कहना है कि टीम का मूड ज्यादा नहीं बदला है।

बता दें कि जारी सीरीज के पहले तीन मैचों में ट्रैविस हेड टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तो वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ के बल्ले से शतक निकला, तो मार्नस लाबुशेन भी उपयोगी पारी खेलते हुए नजर आए।

एलेक्स कैरी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सिडनी में होने वाले पांचवें मैच से पहले, प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कैरी ने कहा- ट्रैविस ने सीरीज की शुरुआत में बड़ी संख्या में रन बनाए और फिर स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने आगे कदम बढ़ाया। हम काफी स्तर पर हैं, और जैसा कि मैंने कहा, वास्तव में खराब स्थिति से इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है।

हम समझते हैं कि हम जिस तरह से खेलना चाहते थे, यह वैसा नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि अपने लेवल पर बने रहना और यह समझना कि हम एक अच्छी टीम हैं, यही तरीका रहा है।

कैरी ने आगे कहा- टीम का मूड ज्यादा नहीं बदला है। हम एक गौरवान्वित समूह हैं। हम पर्थ से वापसी करना चाहते थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बहुत कुछ बदलने के लिए हमें बहुत कुछ बदलना होगा। पूरी सीरीज के दौरान यह वास्तव में स्तरीय रहा है। उम्मीद है कि खिलाड़ी अपना समय आने पर प्रदर्शन करें।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...