Skip to main content

ताजा खबर

‘सैम ने इसे दिल पर नहीं लिया’ कोहली से कंधा टकराने के बाद, सैम कोंटास को लेकर एलेक्स कैरी ने किया बड़ा खुलासा

‘सैम ने इसे दिल पर नहीं लिया’ कोहली से कंधा टकराने के बाद, सैम कोंटास को लेकर एलेक्स कैरी ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Sam Konstas (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पुराने अंदाज में नजर आए। पूर्व कप्तान और 19 वर्षीय युवा सैम कोंटास की कंधे की टक्कर ने सुर्खियां बटोरी। ऑस्ट्रेलियन फैंस के साथ ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने भी इस मामले को काफी हवा दी।

तो वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में स्टैंड में मौजूद ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फैंस इस मामले को और हवा देते हुए नजर आए। दूसरी ओर, अब इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बड़ा खुलासा किया है। कैरी का कहना है कि इस घटना को कोंटास ने दिल पर नहीं लगाया है।

एलेक्स कैरी ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच से पहले, एलेक्स कैरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि मैंने उनकी हाथ मिलाते हुए और पीठ पर हल्का सा थपथपाते हुए तस्वीर देखी है। लेकिन अंत में यह टेस्ट क्रिकेट है। हाँ, मैं 100% निश्चित नहीं हूं, लेकिन सैम ने इसे दिल पर नहीं लिया।

साथ ही बता दें कि इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली को किंग करार दिया था। तो वहीं कोंटास वाली घटना के बाद, वे उसी किंग को विलेन बताते हुए नजर आए, जिसको लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और जारी सीरीज में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा-

ऑस्ट्रेलियाई अखबार, मीडिया और यहां तक ​​कि कुछ पूर्व क्रिकेटर भी दो-मुंहे होने की परिभाषा देते हैं। सबसे पहले वे जाते हैं और विराट कोहली को ‘किंग’ कहते हैं, लेकिन जैसे ही वह कुछ आक्रामकता दिखाते हैं, उन्हें इस तरह से लेबल किया जाता है। ये यहां की मीडिया का दोहरा मापदंड है।

खैर, जारी बीजीटी सीरीज का 5वां मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम को सीरीज बराबरी पर खत्म करनी है, तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...