Skip to main content

ताजा खबर

सबसे छुपकर शिखर धवन ने की हुमा कुरैशी से शादी? जानें वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई

सबसे छुपकर शिखर धवन ने की हुमा कुरैशी से शादी जानें वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई

Shikhar Dhawan and Huma Qureshi (Photo source- X)

भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन पिछले कुछ सालों से अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। शिखर धवन तलाकशुदा हैं, उनका और आयशा मुखर्जी का 2023 में तलाक हो गया था। वे दोनों 2020 से अलग रह रहे थे और उसके तीन साल बाद कानूनी तौर पर अलग हो गए। आयशा विदेश में रहती हैं, जबकि शिखर भारत में रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे शिखर धवन?

आयशा से ब्रेकअप के बाद खबरें हैं कि शिखर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। शिखर ने उनके साथ एक फिल्म में भी काम किया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि शिखर को बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से प्यार हो गया है। साथ ही अब खबर है कि, आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन दूसरी बार शादी कर रहे हैं, इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अभी काफी वायरल हो रही हैं।

शिखर धवन और हुमा कुरैशी की शादी की तस्वीरें हो रही वायरल 

वायरल फोटो से दावा किया जा रहा है कि शिखर धवन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से दूसरी शादी कर ली है। फोटो देखकर फैंस को भी बड़ा झटका लग रहा है।

क्या है इस वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई?

दो साल पहले नवंबर 2022 में हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अभिनीत फिल्म डबल एक्सएल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शिखर धवन ने कैमियो किया था। उसके बाद से शिखर धवन और हुमा कुरैशी ने कभी एक साथ तस्वीर नहीं ली हैं और जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वे एआई (AI) की मदद से बनाई गई हैं।

शिखर और हुमा एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं और न ही उन्होंने शादी की है। बता दें कि, लोगों को गुमराह करने के लिए एआई की मदद से ऐसी वायरल तस्वीरें बनाई जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से कई सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

मोहम्मद शमी भी हुए हैं AI का शिकार 

हाल ही में मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की ऐसी ही एआई जनरेटेड तस्वीरें वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों ने ऐसी अफवाहों को हवा दे दी कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी कर ली है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की 

Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X) आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या...