Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS 5th Test मैच के लिए कैसी रहेगी सिडनी की पिच? सामने आया वीडियो

IND vs AUS 5th Test मैच के लिए कैसी रहेगी सिडनी की पिच सामने आया वीडियो

Sydney Pitch Report (Pic Source-X)

IND vs AUS: Sydney Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में MCG में 184 रनों की शानदार जीत के बाद श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला जाएगा। 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक बनाने का सपना अधर में लटक गया है।

भारत के लिए, आगामी सिडनी टेस्ट न केवल प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए बल्कि ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 ​​के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच है। भारतीय टीम को वापसी करने और जीत हासिल करने के लिए 5वें टेस्ट में मजबूत प्रदर्शन की आवश्यकता होगी।

IND vs AUS 5th Test मैच के लिए कैसी रहेगी सिडनी की पिच? (Sydney Pitch Report)

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच अंतिम टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिच क्यूरेटर ने ट्रैक के आकार के बारे में अपडेट दिया है। बुधवार को, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक वीडियो साझा किया जिसमें क्यूरेटर एडम लुईस ने बताया, “मैच के लिए 2 दिन का समय बचा है और हम तैयारी के अंतिम चरण में पहुँच रहे हैं।”

“मैच से दो दिन पहले तो पिच काफी हरी-भरी दिख रही है। हमने आज सुबह पिच से कवर्स हटाए हैं। सात मिलीमीटर तक की घास छोड़ी गई है और पानी भी छिड़का गया है। रोलर चलाकर पिच को अच्छे से रोल भी किया गया है, लेकिन सिडनी की कड़ी धूप में पिच जल्दी सूखने वाली है। हम कल भी पानी देंगे ताकि थोड़ी नमी बरकरार रहे लेकिन मैच के दिन तक ऐसा रहना मुश्किल है।”

यानि, पिच क्यूरेटर के मुताबिक मैच के दिन तक सूखी सतह मिलने वाली है।

देखें वीडियो 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत का रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...