Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारतीय खिलाड़ी? वजह जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

Team India (Photo Source: X)

गुरुवार 26 दिसंबर की रात को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। अपने समय के महान अर्थशास्त्री और दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे इस दिग्गज राजनेता के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दरअसल जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतरी, तो सभी खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। इस तरह भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री को ट्रिब्यूट दिया है। भारतीय खिलाड़ी जब शुक्रवार 27 दिसंबर को एमसीजी टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे तो सभी की आर्म पर एक ब्लैक बैंड बंधा हुआ था।

अक्सर भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई ऐसा करती है कि देश का कोई बड़ा शख्स या क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कहता है तो उस शख्स की याद में खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आते हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 311 रन बनाए थे और 6 विकेट खोए थे। इनमें से तीन विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले थे।

दूसरे दिन Team India की कोशिश रहेगी ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करने की

आज मैच का दूसरा दिन है और खेल की दिशा आज के खेल से तय होगी कि ये मैच किस ओर जा सकता है। हालांकि, अभी लंबा समय इस मैच में बाकी है, लेकिन थोड़ी बहुत तस्वीर दूसरे दिन के खेल के बाद साफ हो जाएगी। टीम इंडिया की कोशिश यही होगी की आज जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया जाए।

मुकाबले की बात करे तो खबर लिखे जाने तक पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पार का चुका है। टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस बैटिंग कर रहे हैं। स्मिथ जहां शतक के करीब पहुंच चुके हैं, वहीं कमिंस 34 रन बनाकर दूसरे छोर पर उनका पूरा साथ दे रहे हैं। टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाई है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...