Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबरः तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हुए बेन स्टोक्स, जनवरी में होगी सर्जरी

बड़ी खबरः तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हुए बेन स्टोक्स जनवरी में होगी सर्जरी

Ben Stokes (Photo Source: X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस वक्त बड़ा झटका लग चुका है। टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स लंबे समय के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इंग्लैंड किकेट बोर्ड ने स्टोक्स की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। वह कम से कम तीन महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं, जनवरी में उनकी सर्जरी होगी।

ECB ने जारी किया स्टेटमेंट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट में लिखा है,

“इंग्लैंड के मेन्स टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को कम से कम तीन महीने के लिए सभी फॉर्मेट के क्रिकेट से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। डरहम के इस ऑलराउंडर की जनवरी में सर्जरी होगी। यह चोट हैमिल्टन में तीसरे टेस्ट के दौरान लगी थी, जो इंग्लैंड की न्यूजीलैंड में हाल ही में 2-1 से टेस्ट सीरीज की जीत के दौरान लगी थी।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में बेन स्टोक्स ने 36.2 ओवर फेंके थे। बता दें, 2022 के बाद पहली बार स्टोक्स ने किसी मैच में इतनी गेंदबाजी की।

स्टोक्स ने वापसी को लेकर कही यह बात

सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी और वापसी को लेकर बात करते हुए बेन स्टोक्स ने लिखा,

“मेरे पास इस टैंक में अभी बहुत कुछ बचा है और अपनी टीम और इस शर्ट के लिए मुझे बहुत खून, पसीना और आंसू बहाने हैं। यही कारण है कि मैंने अपने शरीर पर हमेशा के लिए फीनिक्स का टैटू गुदवा लिया है।”

इंजरी के चलते बेन स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम में भी जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट फरवरी में पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। लगातार इंजरी के कारण स्टोक्स को पिछले कुछ समय से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। घुटने की सर्जरी के चलते वह पिछले साल कुछ समय तक सेटआप से बाहर थे और फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी जल्दी बाहर भी हो गए थे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...