Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: MCG में टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान एक पिता ने कुछ तरह बताई बेटे को विराट कोहली की महानता

AUS vs IND: MCG में टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान एक पिता ने कुछ तरह बताई बेटे को विराट कोहली की महानता

BGT 2024-25 (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज के पहले मैच को भारत ने, तो दूसरे में मेजबान टीम ने जीत हासिल की थी, और तीसरा मैच ड्राॅ रहा।

तो वहीं अब इस सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न पर खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी MCG में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं टीम इंडिया की प्रैक्टिस करने के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन, अपने नन्हे बेटे को कोहली की महानता के बारे में बताता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार यह फैन कहता है कि देखो बेटा वो जो चौथी लाइन में बैटिंग कर रहा है, वह दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज है। उसे ध्यान से देखो।

यह भी पढ़े:- AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट के लिए तैयार की जा रही है बुमराह-फ्रेंडली पिच, क्यूरेटर का बड़ा खुलासा

देखें विराट कोहली की यह वीडियो

खैर, इस सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक के अलावा कोहली कुछ खास परफाॅर्म नहीं कर पाए हैं। सीरीज के खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कोहली सिर्फ 126 रन ही बना पाए हैं।

हालांकि, कोहली के व्यक्तिगत तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकाॅर्ड शानदार है। एमसीजी में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कोहली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है। इस मैदान पर कोहली ने 52.57 की औसत से रन बनाए हैं, तो उनका बेस्ट स्कोर इस मैदान पर 169 रन रहा है। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कोहली 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित; स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान

IND vs ZIM: Smriti Mandhana to Lead India Women in T20I and ODI Series Against Zimbabwe (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने जिम्बाब्वे...

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...