Skip to main content

ताजा खबर

22 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

22 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma & KL Rahul (Photo Source: X)

1) भारत के खिलाफ ODI सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड (पढ़ें पूरी खबर)

2) U19 Womens Asia Cup 2024: भारत ने जीता उद्घाटन संस्करण का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को हराया

भारत की अंडर-19 टीम ने गोंगडी त्रिशा के शानदार अर्धशतक और गेंद से शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में बांग्लादेश अंडर-19 को 41 रन से हराकर महिला अंडर-19 एशिया कप के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) आकाश चोपड़ा ने चुने 2024 के टॉप-5 T20I गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह नहीं इस भारतीय को दी जगह

साल 2024 खत्म होने को है, ऐसे में क्रिकेट पंडित इस साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खिलाड़ियों का चयन कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इस साल के टॉप-5 बेस्ट T20I गेंदबाजों का चयन किया है। आकाश चोपड़ा की इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को जगह नहीं मिली है जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

आकाश चोपड़ा के टॉप 5 T20I गेंदबाज:  हारिस राउफ, लॉकी फर्ग्युसन, मथीशा पथिराना, अब्बास अफरीदी, अर्शदीप सिंह (पढ़ें पूरी खबर)

4) अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए रोहित और राहुल, तो किसे मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, जानिए यहां

मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें  बढ़ा दी है। शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल के हाथ में चोट लगी, वहीं आज रोहित शर्मा के घुटने में चोट लगी है। इन दोनों प्लेयर्स के साथ में चोटिल होने के तुरंत बाद फैंस के जहन में सवाल उठ रहा है कि, अगर ये दोनों अगले टेस्ट से बाहर होते हैं तो कौन उनकी जगह लेगा। अगर चौथे टेस्ट से केएल राहुल बाहर होते हैं तो उनको रिप्लेस करने के लिए भारत के पास एकमात्र विकल्प अभिमन्यु ईश्वरन हैं। रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की बात करें तो अगर टीम मैनेजमेंट को सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत करनी है तो वह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “बार-बार नजरअंदाज किए जाने से तंग आ गए थे”- आकाश चोपड़ा ने बताई अश्विन के संन्यास के पीछे की बड़ी वजह

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”आखिर में क्या हुआ? सभी की जिंदगी में एक ऐसा पल आता है, जहां आप सोचते हैं, क्या मैं अब ऐसा करना चाहता हूं? क्या मैं इससे ठीक हूं? अश्विन के दिमाग ये चीज काफी समय से रही होगी कि वह विदेश में ज्यादा नहीं खेलता है। जब विदेश में होने वाले मैचों की बात आती है तो टीम के लिए स्पिनर के रूप में पहले विकल्प नहीं है। ये काफी समय से चल रहा है। उन्होंने इसके साथ रहना सीख लिया था। जडेजा विदेश में उनसे आगे रहते थे। उन्होंने इस बात से समझौता कर लिया कि जडेजा खेल रहे हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) On This Day: 2017 में रोहित शर्मा के बल्ले से आई थी सुनामी, वह सबसे तेज T20I शतक बनाने वाले बने पहले भारतीय

On This Day: 2017 में आज ही के दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे T20I मैच में यह कारनामा किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सिर्फ 35 गेंदों का सहारा लिया और शतक बना डाला। यह किसी भी भारतीय द्वारा T20I में सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में सबसे तेज शतक के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “अगली चार टेस्ट पारियों में दो शतक लगाएंगे विराट”- पूर्व चीफ सेलेक्टर ने की भविष्यवाणी

पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा, ”वह ऐसा खिलाड़ी है, जिसने हमारे लिए काफी कुछ हासिल किया है। जिसने हमारी उम्मीद को बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि वह अच्छा करेगा। उम्मीद करते हैं कि अगले दो मैचों में वह दो शतक लगायेगा। मैंने सीरीज से पहले भविष्यवाणी की थी कि वह ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक बनायेगा।” कोहली ने पिछली तीन पारियों में 21 रन बनाए हैं। पर्थ में शतक लगाने के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएं हैं। 2020 के बाद से उनके नाम सिर्फ तीन शतक है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, तारीफ में कहा- जर्सी नंबर 99 याद की जाएगी

भारत के स्टार स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन ने तीसरे बीजीटी टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। अपने इस फैसले से उन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने पर बधाई दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में आर अश्विन के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और कहा कि आपकी कमी भारत को हमेशा खलेगी। उन्होंने अश्विन के संन्यास पर हैरानी भी जताई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल, तीन विकेट लेकर टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है। अर्जुन ने ओडिशा के खिलाफ तीन विकेट लेकर टीम की जीत मे अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाईस्कोरिंग मुकाबले में 10 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्जुन को पहली सफलता ओडिशा की पारी के 41वें ओवर में मिली। उन्होंने अभिषेक राउत को सात के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...