Skip to main content

ताजा खबर

वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर तक, 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर जिन्होंने इस साल की शादी 

वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर तक, 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर जिन्होंने इस साल की शादी 

Venkatesh Iyer and David Miller (Image Credit- Twitter X)

Top cricketers who married this year: साल 2024 अब कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। यह साल कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बेहतरीन रहा, तो कुछ खिलाड़ी जो इस साल बेहतर नहीं कर पाए, वो अगले साल कुछ बेहतर और अलग करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट जगत में कुछ खिलाड़ी शादी जैसे पवित्र बंधन में भी बंधे। तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल शादी की। तो आइए शुरू करते हैं:

1. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर साल 2024 में शांदी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले अय्यर ने 31 मई 2024 को श्रुती रघुनाथन के साथ शादी रचाई।

साथ ही पिछले महीने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अय्यर को केकेआर ने रिकाॅर्ड 23.75 करोड़ में खरीदा था। वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

2. डेविड मिलर (David Miller)

साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और दुनिया के कुछ बेहतरीन बाएं हाथ के खिलाड़ियों में शामिल डेविड मिलर भी इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि इस साल मिलर ने 10 मार्च को लंबे समय से प्रेमिका और मंगेतर रही कैमिला हैरिस के साथ केपटाउन में सात फेरे लिए।

तो वहीं अब मिलर आगामी आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें टीम ने जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

3. मोहसिन खान (Mohsin Khan)

भारत और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। मोहसिन ने आईपीएल 2025 से पहले शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी। मोहसिन ने अपनी पत्नी के साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ’14-11-2024’। यानी कि 14 नवंबर को खिलाड़ी ने शादी रचाई।

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहसिन खान को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये की रकम देकर उनको रिटेन कर लिया था। आगामी आईपीएल 2025 सीजन में भी मोहसिन लखनऊ के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे।

4. राशिद खान (Rashid Khan)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान ने भी इस साल शादी कर ली है। बता दें कि फिरकी गेंदबाज ने 3 अक्टूबर 2024 को काबुल में मौजूद इम्पेरियल कॉन्टिनेन्टल होटल में शादी की थी।

राशिद की शादी के लिए इस होटल को बड़े ही खास अंदाज में सजाया गया था। आगामी आईपीएल सीजन में राशिद गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

5. जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि युवा खिलाड़ी ने इस साल 8 अगस्त को शलाका मकेश्वर के साथ सगाई की है।

तो वहीं इसको लेक खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। खैर, आईपीएल 2025 में जितेश शर्मा राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने खिलाड़ी को पिछले महीने हुए मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ में खरीदा था।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...