Skip to main content

ताजा खबर

On This Day: 2017 में रोहित शर्मा के बल्ले से आई थी सुनामी, वह सबसे तेज T20I शतक बनाने वाले बने पहले भारतीय

On This Day: 2017 में रोहित शर्मा के बल्ले से आई थी सुनामी, वह सबसे तेज T20I शतक बनाने वाले बने पहले भारतीय

Rohit Sharma (Photo Source: X)

On This Day: 2017 में आज ही के दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे T20I मैच में यह कारनामा किया था। यह मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जो देश में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की और विपक्षी गेंदबाजों को निशाना बनाया। राहुल ने अपनी पारी में कुछ शानदार शॉट लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सिर्फ 35 गेंदों का सहारा लिया और शतक बना डाला। यह किसी भी भारतीय द्वारा T20I में सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में सबसे तेज शतक के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। पिछले 7 सालों में कुसल मल्ला, सिकंदर रजा, जान निकोल लोफ्टी-ईटन और साहिल चौहान ने कम गेंदों पर T20I शतक बनाया, लेकिन रोहित की वह बेजोड़ पारी का आज भी विशेष स्थान है।

अपनी पारी में रोहित शर्मा ने लगाए 10 छक्के

रोहित ने मैच में 43 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह 13वें ओवर में दुष्मंथा चमीरा का शिकार हुए। कई लोगों का मानना ​​है कि अगर उस मैच में वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते तो वह इस T20I में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते थे।

उनके इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 260 रनों का स्कोर बनाया। रोहित के अलावा केएल राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। और भारत ने यह मुकाबला 88 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। कुसल परेरा ने 37 गेंदों में 77 रन और उपुल थरंगा ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए। भारत के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने क्रमश: चार और तीन विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...