Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, रोमांटिक पोस्ट हुआ वायरल

रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, रोमांटिक पोस्ट हुआ वायरल

(photo credit: instagram/rohitsharma45)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए रितिका को बर्थडे विश किया है। उन्होंने वाइफ के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और रितिका के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं रित्स। मैं जीवन भर यह जानकर आभारी हूं कि आप मेरे साथ हैं। आपका दिन शुभ हो।

यहां देखें रोहित शर्मा का पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रितिका सजदेह ने दिया बेटे को जन्म

बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर रोहित ने उनके साथ शादी रचाई। साल 2018 में 30 दिसंबर को रोहित-रितिका के घर बेटी का आगमन हुआ। जिसका नाम समायरा है और अब वह 6 साल की हो चुकी है। इसके अलावा हाल ही में रितिका ने बेटे को जन्म दिया।

बेटे के जन्म के चलते ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया देर से पहुंचे थे। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, जहां जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने कप्तानी का कार्यभार संभाला। लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

रोहित शर्मा बल्ले से कर रहे संघर्ष

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जारी बीजीटी सीरीज में बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दो टेस्ट की तीन पारियों में क्रमश: 3, 6, 10 रन बनाए। अब देखना है कि सीरीज के चौथे टेस्ट में रोहित बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं, जो 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जना है।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...