Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स के Sameer Rizvi ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही दोहरा शतक जड़कर मचाई सनसनी, बनाया खास रिकाॅर्ड 

दिल्ली कैपिटल्स के Sameer Rizvi ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही दोहरा शतक जड़कर मचाई सनसनी बनाया खास रिकाॅर्ड

Sameer Rizvi (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले 21 वर्षीय समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचा दी है। बता दें कि यूपी के लिए खेलते हुए अंडर-23 स्टेट ट्राॅफी मैच में त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर युवा खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है।

त्रिपुरा के खिलाफ समीर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 97 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर, इतिहास रचा। समीर ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 13 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के लगाए।

इसके साथ ही वह अब घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में समीर 23वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद समीर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा और टीम का स्कोर 405 लगाने में मदद की।

हालांकि, यह दोहरा शतक लगाने के बाद भी वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकाॅर्ड न्यूजीलैंड के चाड बोवेस के नाम है, जिन्होंने कुछ समय पहले ट्रैविस हेड और नारायण जगदीशन द्वारा 114 गेंदों में लगाए गए दोहरे शतक के रिकाॅर्ड को तोड़ा था।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं समीर

गौरतलब है कि यूपी की ओर से क्रिकेट खेलने वाले समीर रिजवी पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोहरा शतक लगाने से पहले इस टूर्नामेंट में समीर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153* और 137 रनों की पारी खेल चुके हैं।

तो वहीं युवा खिलाड़ी को पिछले महीने हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन आईपीएल 2024 के ऑक्शन में समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ देकर टीम में शामिल किया था। हालांकि, वह टीम के लिए खेले गए पांच मैचों में सिर्फ 51 रन ही बना पाए, जिस वजह से CSK ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...