Skip to main content

ताजा खबर

हरभजन सिंह ने जीत लिया तमाम फैंस का दिल, ग्राउंड स्टाफ के सदस्य को तोहफे के रूप में दी अपनी जैकेट, आप भी देखें वीडियो

हरभजन सिंह ने जीत लिया तमाम फैंस का दिल, ग्राउंड स्टाफ के सदस्य को तोहफे के रूप में दी अपनी जैकेट, आप भी देखें वीडियो

Harbhajan Singh Gifts His Jacket To Australian Ground Staff Member (Pic Source-X)

चाहे कोई भी टीम मैच खेल रही हो या कोई भी फॉर्मेट हो हमेशा ग्राउंड स्टाफ की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ग्राउंड स्टाफ का काम यह होता है कि वो मैच से पहले पूरे मैदान को अच्छी तरह से तैयार करें ताकि किसी भी खिलाड़ी को परेशानी ना हो।

यही नहीं मैच भी आसानी से खेला जा सके। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एडिलेड टेस्ट के ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य का हाथ मिलाया और साथ ही उन्हें अपनी जैकेट भी गिफ्ट में दी। ग्राउंड स्टाफ के सदस्य भी इस चीज को देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने हरभजन सिंह को शुक्रिया कहा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया था। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि दूसरे टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की और इस मुकाबले को अपने नाम किया।

दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला गया था। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ। ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में बारिश ने काफी खलल डाली जिसकी वजह से यह मैच सही तरीके से पूरा नहीं हो सका। अब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चौथा टेस्ट की शुरुआत 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हो रही है।

दोनों ही टीमें चौथे टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। भारत की बात की जाए तो दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि अगर टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना है तो उन्हें चौथे और पांचवे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...