Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: जारी सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स को बड़ा झटका, अनुभवी Daniel Hughes पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर 

BBL 2024-25 जारी सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स को बड़ा झटका अनुभवी Daniel Hughes पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

Daniel Hughes (Image Credit- Twitter X)

जारी बिग बैश लीग सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के अनुभवी बल्लेबाज Daniel Hughes कोहनी की चोट के कारण, पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ सिडनी में खेले गए अपने पहले मैच में लगी थी।

इस चोट की वजह से खिलाड़ी मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरा था, और अब खबर आ रही है कि इस इंजरी की वजह से वह जारी BBL सीजन से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। बता दें कि खिलाड़ी को सीजन शुरू होने से पहले ही कोहनी में हल्की समस्या थी, लेकिन मैच में उसी जगह पर दोबारा से चोट लगने पर उनकी समस्य थोड़ी और बढ़ गई है।

Rachael Haynes ने दिया बड़ा बयान

Daniel Hughes की इंजरी को लेकर सिडनी सिक्सर्स के मैनेजर Rachael Haynes ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा- हालांकि खबर वैसी नहीं है जैसी हमने डैनियल के लिए आशा की थी, और हम स्पष्ट रूप से इस सीजन के शेष भाग के लिए उसे खोने से अविश्वसनीय रूप से निराश हैं। हम जानते हैं कि वह आने वाले महीनों में अपने रिहैब के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेगा, जैसा कि उसने पहले किया था।

इस साल हमारी टीम का एक सुखद पहलू यह है कि हमारे पास किसी भी समय आगे बढ़ने के लिए तैयार खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि जो भी टीम में आएगा वह अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहेगा। भले ही वह मैदान पर हो या नहीं, डैनियल हमारे समूह का मुख्य हिस्सा बना हुआ है, और हम आने वाले हफ्तों में उसके चारों ओर अपना हाथ रखेंगे।

तो वहीं खिलाड़ी की इंजरी की वजह से सिक्सर्स की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर तो जरूर हो गई है, क्योंकि जारी टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले खेले गए 106 बीबीएल मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए Daniel 15 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...