Skip to main content

ताजा खबर

“नहीं यार….. मैं अब जिम जा रहा हूं”- ICC से मिले जुर्माने को लेकर अब मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी

नहीं यार मैं अब जिम जा रहा हूं- ICC से मिले जुर्माने को लेकर अब मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी
Siraj and Travis Head (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मिली सजा को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ICC को लेकर सकारात्मक रिएक्शन दिया है। वह एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड के साथ हुई नोकझोंक के बाद लगाए गए जुर्माने से ज्यादा चिंतित नहीं हैं। आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

जुर्माना के अलावा अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। वहीं, हेड को सिर्फ एक डिमेरिट अंक दिया गया है। मैच के दूसरे दिन हेड और सिराज के बीच तीखी बहस हुई थी। गेंदबाज ने हेड को आक्रामक सेंड ऑफ देते हुए पवेलियन जाने का इशार किया था। वहीं, हेड ने कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। हेड ने 140 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

यह भी पढ़े:- AUS vs IND 2024-25: ट्रैविस हेड से विवाद के बाद मोहम्मद सिराज ने आईसीसी जुर्माने पर सवाल को खारिज कर दिया

मोहम्मद सिराज ने ICC से मिले जुर्माने को लेकर दिया बड़ा बयान

सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, जब मंगलवार को सिराज से जुर्माने के बारे में पूछा गया तो गेंदबाज ने कहा, ”हां यार, सब ठीक है।” सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सिराज पर लगभग 16,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगा है, जो भारतीय रुपये में करीब 9 लाख है। जब सिराज से पूछा गया कि क्या वह इससे परेशान हैं तो भारतीय तेज गेंदबाज ने जवाब दिया, “मैं अब जिम जा रहा हूं।”

गौरतलब है कि, सिराज और हेड को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।”

यह नियम ‘ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।’’

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...