Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN 2024: पहले वनडे में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर ICC ने जुर्माना लगाया

WI vs BAN 2024: पहले वनडे में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर ICC ने जुर्माना लगाया

Alzarri Joseph (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। बता दें कि अनुभवी गेंदबाज ने यह उल्लंघन बांग्लादेश के खिलाफ 8 दिसंबर को सेंट कीट्स एंड नीव्स में खेले गए पहले वनडे में किया था।

जोसेफ ने आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.3 का उल्लंघन किया, जो श्रव्य अश्लीलता के प्रयोग से संबंधित है। खिलाड़ी पर यह जुर्माना अंपायर द्वारा निर्देश करने के बाद भी पिच पर, स्पाइक्स पहनकर कदम रखने के लिए लगाया गया।

अंपायर के मना करने के बाद भी जोसेफ पिच पर स्पाइक्स पहनकर उतर गए। इसके बाद अंपायर के विरोध करने पर, खिलाड़ी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। तो वहीं खिलाड़ी पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई चौथे अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट की रिपोर्ट के बाद की गई।

साथ ही बता दें कि यह 24 महीने में अल्जारी जोसेफ का दूसरा उल्लंघन है। इस वजह से उन्हें जुर्माने के अलावा एक डिमेरिट अंक में मिला है। इसके बाद खिलाड़ी ने खुद पर लगे जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। इस वजह से किसी भी तरह की अब औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े:- AUS vs IND 2024-25: ट्रैविस हेड से विवाद के बाद मोहम्मद सिराज ने आईसीसी जुर्माने पर सवाल को खारिज कर दिया

वेस्टइंडीज ने पहले वनडे को 5 विकेट से जीता

दूसरी ओर, तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के बारे में आपको बताएं, तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 294 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने 60 और कप्तान मेहती हसन मिराज ने 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा महमूदुल्लाह 50* और जकेर अली ने 48 रन बनाए।

इसके बाद, मेजबान वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश से मिले 295 रनों के टारगेट को 47.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 86 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...