Skip to main content

ताजा खबर

2025 तक अफगानिस्तान के कोच रहेंगे जोनाथन ट्रॉट, ACB ने बढ़ाया कार्यकाल

2025 तक अफगानिस्तान के कोच रहेंगे जोनाथन ट्रॉट ACB ने बढ़ाया कार्यकाल
Jonathan Trott (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इंग्लैंड के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट के हेड कोच के कार्यकाल को 2025 के अंत तक बढ़ाने की पुष्टि की है। एसीबी ने कहा कि ट्रॉट का कॉन्ट्रैक्ट टीम के साथ उनके ढाई साल के सफल कार्यकाल के कारण बढ़ाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।

जोनाथन ट्रॉट इन उपलब्धियों का हिस्सा थे, विशेष रूप से आईसीसी ODI वर्ल्ड कप 2023 के दौरान, जहां अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को भी टीम हराने वाली थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक ने मैच पलट दिया था। इसी के परिणामस्वरूप, अफगानिस्तान ने इस आयोजन में शीर्ष आठ टीमों में जगह बनाई और इसका फायदा टीम को मिला।

पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलती हुई नजर आएगी अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वॉलिफाई किया। 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम भी शामिल है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम ने जोनाथन ट्रॉट की कोचिंग में 2024 में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में पांच मैच जीते, जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों पर अफगानिस्तान ने जीत हासिल की।

​​वे अंततः अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्तान की टीम के साथ अगले साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समय, अफगानिस्तान जिम्बाब्वे के ऑल फॉर्मेट दौरे पर है। ट्रॉट वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ होंगे लेकिन व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण T20I और टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ट्रॉट की अनुपस्थिति में, हामिद हसन टीम के साथ होंगे, जबकि नवरोज मंगल सीरीज के दौरान अस्सिस्टेंट कोच के रूप में काम करेंगे, जैसा कि एसीबी ने पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि, “जोनाथन ट्रॉट केवल वनडे मैचों में टीम के साथ होंगे, जबकि वह अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण T20I और टेस्ट मैचों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। ट्रॉट की अनुपस्थिति में हामिद हसन हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।”

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...