
Ravi Shastri and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने हाल में ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बल्लेबाजी को लेकर अपना पक्ष रखा है। गौरतलब है कि जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट से पहले रोहित टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।
हालांकि, इस पिंक बाॅल टेस्ट मैच में वह बल्ले से अपना योगदान देने में असफल रहे। पर्थ टेस्ट मैच में केएल राहुल द्वारा ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें एडिलेड में भी इसी क्रम पर खिलाया गया।
लेकिन रोहित को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी। रोहित ने मिडिल ऑर्डर में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 रन बनाए। तो वहीं मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद, रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यही कारण है कि मैं उसे बल्लेबाजी में टाॅप पर चाहता हूं। यहीं पर वह आक्रामक और एक्सप्रेसिव हो सकता है। बस उसकी शारीरिक भाषा देखकर लगा कि वह कुछ ज्यादा ही दब्बू है। फैक्ट ये है कि उसने रन नहीं बनाए, मुझे नहीं लगता कि मैदान पर पर्याप्त रन थे।
मैं बस उसे उन्हें और अधिक एनिमेटेड देखना चाहता था। आपको अभी भी विश्वास करना होगा कि आप इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। आपने इन दोनों टीमों के साथ देखा है कि जवाबी हमला लगभग तुरंत होता है। यह पिछले 10 वर्षों में हुआ है। आप एक मैच हारते हैं, आप अगला जीतते हैं, लेकिन आपको विश्वास रखना होगा।
दूसरी ओर, बीजीटी सीरीज के बारे में बात की जाए तो अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर होने वाला है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

