
Team India (Photo Source: Getty Images)
एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया के सिर्फ बल्लेबाजों ने ही नहीं बल्कि गेंदबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। एडिलेड टेस्ट हारने के बाद पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सलाह दी है। सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने होटल के कमरे में बैठने की जगह जमकर अभ्यास करना चाहिए।
सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘अब आपको बची हुई सीरीज देखनी चाहिए। अभी भी तीन मैच बचे हुए हैं। यह पूरी तरह से भूल जाए कि यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज थी। मैं यही देखना चाहता हूं की टीम इंडिया अगले दो दिनों का अच्छी तरह से उपयोग करें और जमकर अभ्यास करें। यह बेहद जरूरी है। आपको अपने होटल रूम में सिर्फ बैठना नहीं चाहिए और ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहिए।
ऐसा नहीं है कि आपके पूरे दिन अभ्यास करना चाहिए। आप सुबह या दिन में सेशन में अभ्यास कर सकते हैं जो भी समय आपको सही लगे। लेकिन यह दिन बर्बाद ना करें। अगले टेस्ट मैच के लिए आपको जमकर अभ्यास करना चाहिए। यही नहीं इस समय में आपको अपनी लय में वापस आना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने चाहिए। गेंदबाजों के पास भी लय नहीं है। और भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मिडिल करना बेहद जरूरी है।’
विकल्प अभ्यास पर मैं भरोसा नहीं करता: सुनील गावस्कर
पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘विकल्प अभ्यास सेशन पर मैं भरोसा नहीं करता हूं। इसका फैसला कोच और कप्तान को करना चाहिए। फिलहाल टीम के खिलाड़ियों के पास और कोई भी विकल्प नहीं है और उन्हें आगामी मैच के लिए जमकर अभ्यास करना बेहद जरूरी है। आप ऑस्ट्रेलिया में 57 दिनों के लिए है। 5 टेस्ट को हटा दिया जाए तो भी आपके पास 32 दिन बच रहे हैं जिसमें से एक आपने वार्म अप मैच भी प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ खेला था।
30 दिन में आप अभ्यास कर सकते हैं। बुमराह को अभ्यास करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर रोहित और विराट चाहे तो वो भी अभ्यास न करें क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है लेकिन बाकी खिलाड़ियों को मेहनत करने की जरूरत है।’
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

