Skip to main content

ताजा खबर

‘हर कोई इतने सारे शतक बनाने का आदी है’ विराट कोहली की टेनिस दिग्गजों के साथ तुलना करते हुए सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में पूर्व भारतीय कप्तान व रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पुराने अंदाज में लौट चुके हैं। पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 5 रनों पर आउट होने वाले कोहली, दूसरी पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। कोहली ने मुकाबले में टेस्ट करियर का 30वां और ओवरऑल 81वां शतक लगाया।

हालांकि, इस सीरीज के पहले मैच में रन बनाने से पहले, कोहली पिछले कुछ समय रेड बाॅल क्रिकेट में खराब फाॅर्म से गुजरे हैं। बता दें कि बीजीटी से पहले जब न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइटवाॅश किया था, तो कोहली उस सीरीज में सिर्फ 93 रन ही बना पाए थे।

दूसरी ओर, अब विराट कोहली के इस शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कोहली की तुलना रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे टेनिस दिग्गजों से करते हुए कहा है कि जब वे खिताब नहीं जीतते, तो लोग सोचते हैं कि आउट ऑफ फाॅर्म हैं।

विराट कोहली को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

न्यूज 18 के हवाले से गावस्कर ने कोहली को लेकर कहा- यह ऐसा है जैसे मैंने कमेंट्री में कहा था कि रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल, वे खिताब विजेता हैं। यदि वे सेमीफाइनल में हार जाते हैं, तो लोग कहते हैं, ओह, वे फॉर्म में नहीं हैं। लेकिन कोई और सेमीफाइनल में पहुंचेगा, तो आप कहेंगे- ओह, क्या शानदार प्रदर्शन है।

गावस्कर ने आगे कहा- कुछ इसी तरह विराट कोहली के साथ भी है, क्योंकि हर कोई उनके इतने सारे शतक बनाने का आदी है। जब वह 100 नहीं बनाता, भले ही 70-80 बना रहा हो, जिसे देखकर कुछ लोग कहते हैं कि देखो वह रन नहीं बना रहा। यही वजह है कि फैंस में ऐसी भावना है। लेकिन भारतीय फैंस, वे लालची फैंस है। वे चाहते हैं कि उनके फेवरेट क्रिकेटर शतक बनाए।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...