Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: तो इस वजह से 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर लगाई थी राजस्थान राॅयल्स ने बोली, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान 

Vaibhav Suryavanshi and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में खत्म हुआ। दो दिन तक चले इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने इतिहास रचा, तो कई बड़े खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

दूसरी ओर, मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन राजस्थान राॅयल्स ने 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को खरीदकर सुर्खियां बटोरी। बता दें कि अब वह आईपीएल में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अब राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यवंशी को खरीदने के पीछे की बड़ी वजह को बताया है।

राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के खरीदने को लेकर राहुल द्रविड़ ने आईपीएल टी20 द्वारा अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- मुझे लगता है कि उसमें (वैभव सूर्यवंशी) अच्छा टैलेंट है और हमें लगा कि उसके विकास के लिए हम अच्छा माहौल दे सकते हैं। वह हमारे ट्रायल के लिए आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई।

देखें राहुल द्रविड़ का यह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

दूसरी ओर, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैभव ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। लेकिन युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच बिडिंग वाॅर भी देखने को मिली। लेकिन अंत में राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए देकर खिलाड़ी को टीम में शामिल किया।

साथ ही बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ, भारत अंडर 19 टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया था। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बने। वैभव ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे। इसके अलााव वह जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिए राजस्थान के खिलाफ डेब्यू भी कर चुके हैं। इस मैच में उन्होंने 6 गेंदों में 13 रन बनाए थे।

Rajasthan Royals (RR) Full Squad for IPL 2025

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

আরো ताजा खबर

1 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup, Semi Final 1: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया 30 जून,...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...