Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में एक नहीं बल्कि दो प्लेयर्स करेंगे दिल्ली की कप्तानी, DC ऑनर पार्थ जिंदल का खुलासा

Parth Jindal (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेगा ऑक्शन में आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम बना रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी कड़ी में अपनी रणनीति पर काम करना शुरू किया और केएल राहुल को टीम में शामिल किया। पिछले सीजन तक दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे थे, लेकिन अब वह इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है।

ऋषभ पंत के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा? अब इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आगामी सीजन में एक नहीं बल्कि दो प्लेयर्स दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। जिंदल ने बताया कि केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली की कमान संभालेंगे।

केएल राहुल और अक्षर पटेल को लेकर पार्थ जिंदल ने दिया बड़ा बयान

जिंदल ने कहा कि अक्षर और राहुल दोनों ही टीम के जूनियर खिलाड़ियों को गाइड करेंगे और अगले सीजन टीम की कमान संभाल सकते हैं। दिल्ली ने नीलामी के पहले दिन कुल नौ खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक और राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। दिल्ली ने इसके अलावा जैक फ्रेजर मैकगर्क के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें नौ करोड़ रुपये में लिया।

मेगा ऑक्शन के पहले दिन के बाद पार्थ जिंदल ने कहा कि, हम टॉप ऑर्डर में स्थिरता की तलाश में थे, कोई अनुभवी व्यक्ति जो पारी का आगाज कर सके। मुझे लगता है कि केएल राहुल, आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए, वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हर सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाए हैं। मुझे लगता है कि कोटला का विकेट उनके खेल के अनुकूल होगा। हम उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी युवा है। राहुल और अक्षर दोनों ही कमान संभालेंगे और इन खिलाड़ियों को गाइड करेंगे। राहुल की बल्लेबाजी और अनुभव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।’ जिंदल ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली की नजरें नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को अधिक गेंदबाजों को लेने पर टिकी होगी। आज भुवनेश्वर कुमार औ मुकेश कुमार जैसे भारतीय गेंदबाज नीलामी टेबल पर उतरेंगे।

আরো ताजा खबर

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...

‘बचपन से हम इसका सपना देखते हैं’ – लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक महिला टेस्ट को लेकर हरमनप्रीत कौर का बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। शुक्रवार, 10 जुलाई से इंग्लैंड महिला और भारत महिला...

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...