Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: Arshdeep Singh की घर वापसी, पंजाब किंग्स ने RTM यूज कर 18 करोड़ में खरीदा

Arshdeep Singh (Photo Source: X)

IPL 2025 Auction, Arshdeep Singh: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सउदी अरब, जेद्दा में शुरू हो चुका है। ऑक्शन में सबसे पहले बोली भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए लगाई गई। पंजाब किंग्स ने RTM (Right to Match) कार्ड इस्तेमाल कर 18 करोड़ रुपये में अर्शदीप सिंह को वापस से टीम में शामिल कर लिया है।

अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने हर सीजन अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। लेकिन पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ दो खिलाड़ी शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया और सभी को रिलीज कर दिया।

क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स इस बात से हैरान थे कि आखिर क्यों फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप सिंह को रिटेन नहीं किया। हालांकि, अब अर्शदीप सिंह आईपीएल के आगामी सीजन में वापस से पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखें- IPL 2025 Auction Live Updates

अर्शदीप सिंह के लिए CSK, DC, RCB, RR और SRH ने भी लगाई बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अर्शदीप सिंह के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन फिर पंजाब किंग्स ने RTM कार्ड इस्तेमाल कर अर्शदीप को वापस से टीम में शामिल कर लिया।

अर्शदीप सिंह का आईपीएल करियर-

अर्शदीप सिंह के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.0 के औसत और 9.03 की इकॉनमी से 76 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए ऐसा है प्रदर्शन

अर्शदीप ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। अब तक 60 मैचों में यह गेंदबाज 18.11 के औसत, 8.32 की इकॉनमी से 95 विकेट ले चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में अर्शदीप ने बड़ी भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। और टूर्नामेंट में 8 मैचों में 17 विकेट लेकर दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। अर्शदीप टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले  दूसरे गेंदबाज बन गए हैं और वह जल्द ही युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...