Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ऑलआउट कर भारत ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किए नए कीर्तिमान, तोड़ा 77 साल पुराना रिकॉर्ड

AUS vs IND (Photo Source: X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ मेजबानों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्कोर है।

दरसअल इससे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पहली पारी में 107 रनों पर ऑलआउट हुआ था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की अहम साझेदारी की जिस वजह से कंगारू टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

इसके अलावा घर पर यह ऑस्ट्रेलिया का साल 2000 के बाद तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। भारत के खिलाफ 104 रन से पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 98 पर तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 85 रनों पर सिमटा था। वहीं टीम इंडिया का यह तीसरा लोएस्ट स्कोर बन गया है जिसके बाद भारत लीड हासिल करने में कामयाब रहा है।

इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1936 में 147 रन बनाकर 13 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 का हैमिल्टन मैच है जब भारत ने 99 रन बनाकर 5 रन की बढ़त हासिल की थी।

2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर

85 बनाम दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016

98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010

104 बनाम भारत पर्थ 2024 *

127 बनाम पाकिस्तान सिडनी 2010

136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011

पहली पारी में सबसे कम स्कोर जिसके बाद भारत ने बढ़त हासिल की

99 बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2002 (पांच रन की बढ़त)

147 बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1936 (13)

150 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024 (46) *

179 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 1981 (13)

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...