Skip to main content

ताजा खबर

बदल गया IPL 2025 Mega Auction का टाइम, कितने बजे से शुरू होगी नीलामी, जानिए यहां

IPL Auction 2024 (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस ऑक्शन के दौरान हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों की टीम बना सकेगी और नीलामी से कुल 204 खिलाड़ी खरीदे जा सकेंगे।

ऑक्शन के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भी हो रहा होगा। ऐसे में बीसीसीआई ने ब्रॉडकास्टर के अनुरोध के बाद नीलामी के समय में बदलाव किया है। दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच और आईपीएल ऑक्शन के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स एक ही चैनल के पास हैं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन कहां होगी?

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन रविवार (24 नवंबर) और सोमवार (25 नवंबर) को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगी।

आईपीएल मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगी?

बीसीसीआई ने नीलामी के समय में बदलाव किया है। 24 और 25 नवंबर को नीलामी भारतीय समयानुसार तीन बजकर तीस मिनट (3:30 PM) पर शुरू होगी और साढ़े दस बजे तक चलेगी। पहले ऑक्शन का समय तीन बजे निर्धारित था।

IPL 2025 mega auction भारत में कहां देख सकेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स इंडियन प्रीमियर लीग का ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन का भारत में स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर दोपहर 3 बजे से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि, ऑक्शन के दौरान 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए सामूहिक रूप से लगभग 641.5 करोड़ रुपये होंगे। इन 204 स्लॉट में से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने 558.5 करोड़ रुपये के टोटल खर्चे के साथ 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...