Skip to main content

ताजा खबर

खुद को क्रिकेट से दूर नहीं रख पाते हैं Suryakumar Yadav, ब्रेक के बीच करने पहुंचे अभ्यास

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

टी20 प्रारूप में Suryakumar Yadav टीम इंडिया की शानदार कप्तानी कर रहे हैं, जिसे चलते उनका आत्मविश्वास 7वें आसमान पर है। दूसरी ओर ब्रेक के बीच भी SKY कड़ी मेहनत करते हैं, जिसका नजारा इस बल्लेबाजी ने अपनी नई इंस्टा रील में दिखा दिया है और वहां भी वो गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं है SKY

जल्द ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज होने वाला है, जहां इस टी20 टूर्नामेंट के लिए मुंबई की घरेलू टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम में Suryakumar Yadav का चयन नहीं हुआ है, वैसे SKY को क्यों नहीं चुना गया है इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे SMAT में मुंबई टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, तो शॉ की टीम में वापसी हुई है।

ब्रेक के बीच भी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं Suryakumar Yadav

*Suryakumar Yadav ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो पोस्ट की है।
*इस वीडियो में SKY नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान बल्लेबाज ने लगाए एक के बाद एक कई सारे अतरंगी शॉट्स।
*ब्रेक के बीच भी कर रहे हैं कड़ा अभ्यास, कैप्शन में लिखा- Back to basics

Suryakumar Yadav की नई रील वीडियो तो गजब की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

हाल ही में SKY की परिवार के साथ ये तस्वीर आई थी सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devisha Suryakumar Yadav (@devishashetty_)

SKY की कप्तानी में कमाल कर रही है टीम इंडिया ने

जी हां, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 प्रारूप में काफी ज्यादा अलग लय में नजर आ रही है, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 4 टी20 सीरीज खेली है और चारों को अपने नाम किया है। जब टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी, तब टीम के कप्तान शुभमन गिल थे। वहीं जब भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी, तब टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। वैसे SKY को अब वनडे टीम में मौका नहीं मिलता है और टीम इंडिया से उन्होंने सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेला है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...