Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अपने टेस्ट डेब्यू में ही नीतीश कुमार रेड्डी ने छोड़ दी छाप, इरफान पठान ने भी की युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा

Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेले जा रहे पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। यह नीतीश कुमार रेड्डी का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू मैच है।

नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में ऋषभ पंत के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया 150 रन तक पहुंच पाई।

युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से इरफान पठान जमकर खुश हुए और उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘नीतीश कुमार रेड्डी अपनी पारी से इस स्तर में पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। उनके लिए आगे भी काफी परेशानी होने वाली है लेकिन वो टीम इंडिया के बड़े Prospect नजर आ रहे है।’

यह रहा नीतीश कुमार रेड्डी के लिए इरफान पठान का ट्वीट:

Nitish Kumar Reddy looked Ready at this level with this inning. There will be challenges ahead but he is a great prospect for team India.

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 22, 2024

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए हैं जिसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा बल्लेबाजी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 26 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक भारतीय गेंदबाजों के ऊपर दबाव नहीं डाल पाया है। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्लेबाजी से तो धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब गेंदबाजी से भी उन्हें अपनी छाप जरूर छोड़नी होगी। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...