Skip to main content

ताजा खबर

Sunil Gavaskar ने कर दिया है बड़ा ऐलान, Jos Buttler को कई टीमें करना चाहती हैं अपने नाम

Sunil Gavaskar And Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

Jos Buttler का नाम टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है, जिसके चलते वो कई सालों से IPL में राजस्थान टीम का प्रमुख हिस्सा थे। लेकिन अब RR टीम बटलर को रिलीज कर चुकी है, ऐसे में इस बल्लेबाज का नाम IPL के मेगा ऑक्शन में नजर आएगा। वहीं इस मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व दिग्गज Sunil Gavaskar ने बटलर को लेकर बड़ी बात बोली है।

वैसे RR टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया?

किसी को भी भरोसा नहीं था कि RR टीम Jos Buttler का साथ छोड़ देगी, लेकिन मेगा ऑक्शन को देखते हुए शायद राजस्थान टीम ने अलग प्लान के तहत बटलर को रिलीज किया है। वहीं टीम ने अपने कप्तान संजू सैमसन के अलावा यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा और Shimron Hetmyer को रिटेन किया है। ऐसे में जब ये टीम ऑक्शन टेबल पर मौजूद होगी, तो उनके पास RTM कार्ड भी नहीं होगा।

Jos Buttler को लेकर बड़ा दावा कर दिया Sunil Gavaskar ने

*बटलर विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, टीमें उनको कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं- सुनील।
*गावस्कर के मुताबिक Jos Buttler को लेकर मेगा ऑक्शन में काफी डिमांड रहने वाली है।
*वो हर सीजन में शतक लगाते हैं, ऐसे में काफी टीमों के टारगेट पर बटलर होंगे-गावस्कर।
*गावस्कर ने कहा कि SRH और पंजाब टीम बटलर को अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
*ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा की बटलर को इस बार कौन खरीदता है-गावस्कर।

Sunil Gavaskar ने इस वीडियो में की Jos Buttler के बारे में बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

एक और अनुभवी खिलाड़ी के बारे में बात की गावस्कर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

सभी की नजर होगी ऋषभ पंत पर

जी हां, 2 दिन चलने वाले IPL के मेगा ऑक्शन में वैसे तो कई खिलाड़ी मालामाल होंगे, लेकिन सभी की नजर ऋषभ पंत पर है। जानकारों के अनुसार ऑक्शन में पंत को लेकर सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं, वहीं रैना के अनुसार पंत अब तक के ऑक्शन के सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं। वैसे पिछले साल जो ऑक्शन हुआ था, उसमें KKR टीम ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था और इस साल टीम ने उनको रिलीज भी कर दिया है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...