Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पंत को आउट करने के लिए कमिंस ने बनाया स्पेशल प्लान, माइकल हसी ने समझाया आसान भाषा में 

Australia vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

ऋषभ पंत (37) पर्थ में जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले मैच में डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी (41) के साथ, शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारने में पंत की बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ आउट होने से पहले, पंत एकदम कंट्रोल में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। तो वहीं मुकाबले में खतरनाक नजर आ रहे पंत को आउट करने के लिए विरोधी टीम के कप्तान कमिंस ने एक स्पेशल प्लान भी बनाया था, जिसके बारे में पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी ने भी बात की है।

मैच के दौरान लाइव कंमेंट्री कर रहे हसी ने कहा- यही कारण है कि आप एक तेज गेंदबाज को कप्तान बना सकते हैं। वह एक स्मार्ट गेंदबाज, स्मार्ट कप्तान, पैट कमिंस हैं। इस गेंद को उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर फेंक दिया, ऋषभ पंत के धैर्य को खतरे में डालते हुए, और बस यह गेंद थोड़ा सा फुल हो गया। ऋषभ पंत, उन्होंने देखा कि मिडविकेट ने वहां काम करने की कोशिश की।

देखें माइकल हसी की यह वीडियो

Too good, Pat Cummins!

Mike Hussey explains the Aussie captain’s set-up of Rishabh Pant #AUSvIND pic.twitter.com/bIfdGUqfwR

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 22, 2024

भारत ने पहली पारी में बनाए 150 रन

दूसरी ओर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (0) और विराट कोहली (5) ने निराश किया। हालांकि, भारत के लिए केएल राहुल ने 26, ऋषभ पंत ने 37 और नीतिश रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

तो वहीं ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों ने घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की और स्पिनर नाथन लियोन को छोड़कर सभी तेज गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। कंगारू टीम के लिए जोश हेजलवुड ने 4 और मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...