Skip to main content

ताजा खबर

DRS को लेकर मैदान पर हुआ खूब ड्रामा, भारी कंफ्यूजन के बीच Bumrah ने सुनी विराट की बात

(Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन Jasprit Bumrah ने कमाल की गेंदबाजी की, जिसकी मदद से फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम ने मैच में कमबैक कर लिया है। वहीं इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने एक फैसले को लेकर बुमराह की मदद की और फिर कप्तान साहब की खुशी देखने लायक थी।

पहले दिन का खेल हुआ खत्म

वहीं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है, जहां दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने टीम महज 67 रनों पर 7 विकेट खो दिए हैं और टीम के टॉप बल्लेबाज सुपर फ्लॉप साबित हुए। गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से Jasprit Bumrah ने 4 विकेट लिए, तो सिराज को 2 और 1 विकेट राणा को मिला। इससे पहले पूरी भारतीय टीम 150 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और टॉप के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था।

भारी शोर के बीच विराट की सलाह पर Jasprit Bumrah ने लिया था DRS

*Jasprit Bumrah ने Nathan McSweeney को किया था LBW आउट।
*इस दौरान बुमराह को DRS लेने में काफी ज्यादा ही कंफ्यूजन हो रहा था ।
*कुछ खिलाड़ी बोले की गेंद बल्ले पर लगी है, तो कुछ बोले की पैड पर लगी।
*इस बीच विराट ने बोला- ले ले, जिसके बाद बुमराह ने लिया था DRS।

Jasprit Bumrah के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर

“𝙇𝙚𝙡𝙚 𝙡𝙚𝙡𝙚” they said & @Jaspritbumrah93 gets the debutant Nathan McSweeney! 😁

What a delivery to get the breakthrough! ⚡

📺 #AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 1, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry pic.twitter.com/axdidpP8GS

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 22, 2024

पहले दिन का स्कोर कार्ड कुछ इस प्रकार रहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

पहले टेस्ट मैच के लिए अश्विन और जडेजा अंतिम 11 का हिस्सा नहीं है, जिसे लेकर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया था। गावस्कर ने कहा कि- आर अश्विन और जडेजा के नहीं खेलने से सच में आश्चर्य हुआ, उन्होंने टेस्ट मैचों में 900 विकेट लिए हैं और वो दोनों बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं। साथ ही गावस्कर ने कहा कि यहां तक ​​कि अगर वो आपको विकेट नहीं दिला पाते हैं, तो वे जिस चतुराई से गेंदबाजी करते हैं उसके कारण स्कोरिंग रेट को धीमा करने में सक्षम हो जाते हैं। वैसे इस टेस्ट मैच में प्रमुख स्पिनर के तौर पर सिर्फ सुंदर को ही मौका मिला।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...