Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: हर्षित राणा के लिए और भी यादगार हुआ उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच, ट्रेविस हेड के रूप में झटका पहला विकेट, आप भी देखें वीडियो

Harshit Rana (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई और 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को वापसी दिला दी है।

बता दें कि, हर्षित राणा ने इस समय खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू में ट्रेविस हेड का विकेट हासिल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट विकेट है।हर्षित राणा की बेहतरीन गेंद को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए।

हेड को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में इस अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन हमेशा ही जबरदस्त रहा है। मेजबान ने अपना चौथा विकेट मात्र 31 रन पर ही खो दिया है। हर्षित राणा के लिए यह विकेट हमेशा ही यादगार रहने वाला है।

Harshit Rana messed with the Head of Travis Head😆

-“That was a double bluff! Setup was for a bouncer. Out came the full delivery!”pic.twitter.com/XXr60O83aH #INDvsAUS #INDvAUS #BGT2024 #bumrah #harshitrana #kohli #ViratKohli

— Inspiration Blaze (@blazeinspired) November 22, 2024

जसप्रीत बुमराह ने झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट

ट्रेविस हेड से पहले जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई है। जसप्रीत बुमराह ने सबसे पहले युवा सलामी बल्लेबाज Nathan McSweeney का विकेट झटका जिन्होंने इस मैच में सिर्फ 10 रन बनाए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को वापस पवेलियन की राह दिखाई जो मात्र 8 रन ही बना पाए। यही नहीं इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे बुमराह ने अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को भी एलबीडब्ल्यू किया।

भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन टीम के गेंदबाजों ने अभी तक अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। ऑस्ट्रेलिया को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी बेहद जरूरी है। इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

আরো ताजा खबर

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...