Skip to main content

ताजा खबर

बीच टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Rishabh Pant से, IPL के Mega Auction की बात कर रहे हैं

Nathan Lyon And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant को हमेशा से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने में मजा आता है, साथ ही पंत का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से रिश्ता गजब का रहा है। जिसका नजारा अब पर्थ टेस्ट मैच में देखने को मिला है, जहां मेजबान टीम का एक स्पिनर बीच मैच में ऋषभ पंत के पास गया और उनसे एक मजेदार सवाल पूछ डाला।

किस खिलाड़ी ने बनाए कितने रन?

वहीं पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई है,और इस दौरान पूरी टीम 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। सबसे पहले यशस्वी और देवदत्त जैसे युवा खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खेल पाए। तो केएल राहुल 26 और विराट 5 रन बनाकर आउट हो गए, उसके बाद जुरेल ने 11 रन बनाए। वहीं Rishabh Pant काफी देर तक 22 गज पर मौजूद थे, लेकिन वो भी 37 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। टीम को सुंदर से उम्मीदें थी, लेकिन वो भी 4 रन ही बना पाए और टीम की तरफ से रेड्डी ने सबसे 41 रन बनाए।

Rishabh Pant से बीच टेस्ट में पूछा गया मेगा ऑक्शन से जुड़ा सवाल

*पर्थ टेस्ट मैच से इस समय एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*वीडियो में Nathan Lyon ने Rishabh Pant से पूछा एक मजेदार सवाल।
* Nathan Lyon ने पंत से पूछा- IPL के ऑक्शन में तुम कहा जा रहे हो।
*इस सवाल में ऋषभ पंत ने नहीं दिखाई ज्यादा दिलचस्पी और कहा- No Idea

Nathan Lyon ने Rishabh Pant से किया इस वीडियो में सवाल

SOUND 🔛 Just two old friends meeting! 😁🤝

Don’t miss this stump-mic gold ft. 𝗥𝗜𝗦𝗛𝗔𝗕𝗛-𝗣𝗔𝗡𝗧𝗜! 🤭

📺 #AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 1, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry pic.twitter.com/vvmTdJzFFq

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 22, 2024

पंत 22 गज पर कुछ ना कुछ अतरंगी करते रहते हैं बॉस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस बार कहां हो रहा है IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन?

दूसरी ओर इस बार IPL का मेगा ऑक्शन पूरे 2 दिन चलने वाला है, जो 24 और 25 तारीख को होगा। वहीं इस बार का ऑक्शन भी विदेश में हो रहा है, ऐसे में खिलाड़ी पर करोड़ों की बारिश Jeddah में होगी। पंत के अलावा मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शमी और सिराज जैसे नाम भी नजर आने वाले हैं। तो ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम इस बार पंजाब टीम के पास होगी, इस टीम ने अपने सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है और बाकी सभी को रिलीज कर दिया है। वैसे पंजाब टीम ने आज तक कई कप्तान और कोच बदले हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम ने एक भी खिताब नहीं जीता है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...