Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट; BCCI ने किया अगले तीन सीजन की तारीख का ऐलान

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने अगले तीन आईपीएल सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। वहीं 2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जबकि 2027 सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट की माने तो बोर्ड ने ईमेल के जरिए सभी फ्रेंचाइजियों को आईपीएल के अगले तीन सीजन की तारीखों की जानकारी दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यही फाइनल तारीख होगी और बीसीसीआई जल्द इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सभी के सामने रखेगी।

आपको बता दें कि, इससे पहले फैंस को आईपीएल की तारीखों का सीजन शुरू होने के कुछ दिन पहले तक इंतजार करना पड़ता था, मगर इस बार बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए लगभग चार महीने पहले ही तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से इंटरनेशनल मैचों का शेडयूल बनाने में ICC को फायदा मिलेगा।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे जोफ्रा आर्चर

इस बीच, बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर की उपलब्धता की पुष्टि की है। आर्चर ने खुद को आईपीएल 2025 के अलावा अगले दो सीजन के लिए भी खुद को उपलब्ध करवाया जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद नीलामी में जगह मिली है।

बीसीसीआई ने उनका बेस प्राइज नहीं बताया है, मगर माना जा रहा है कि आर्चर 2 करोड़ के ब्रैकेट में ही होंगे। उनके अलावा अमेरिका के सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के हार्दिक तमोर को भी ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा गया है। अब ऑक्शन में कुल 574 की जगह 577 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध होंगे, जबकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले तीन सत्रों के लिए अलग-अलग उपलब्धता के साथ 13 प्लेयर के नाम भेजे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 63: CSK बनाम SRH मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

CSK vs SRH Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 63 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है।...

IPL 2026: 12 मैचों का इंतजार और फिर 8 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गया 18 करोड़ का ये गेंदबाज

Matheesha Pathirana (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में मथीशा पाथिराना (Matheesha Pathirana) का इंतजार कर रहे, क्रिकेट फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह गुजरात टाइटंस के...

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...