Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: BGT में शुरू हुई ऑस्ट्रेलिया की Cheating, विवादित तरीके से केएल राहुल हुए आउट

KL Rahul Wicket Controversy (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच इस वक्त पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबजी का फैसला किया जो अभी तक सही साबित होता हुआ नहीं दिखा है। टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बोर्ड पर लगाए। पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।

केएल राहुल की विकेट को लेकर हुआ विवाद

भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल पाए। भारत को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 5 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। लंच के ऐलान से पहले स्टार्क की गेंद पर केएल राहुल विवादास्पद तरीके से 26 के स्कोर पर आउट हुए। उनके विकेट को लेकर इस वक्त बहस छिड़ी हुई है।

दरअसल 23वें ओवर की दूसरी गेंद स्टार्क ने लेंथ बॉल डाली थी और राहुल ने उस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। पहली बार में ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा की बल्ले के पास गेंद के आते ही हॉकआई पर हरकत हुई, बड़ी स्क्रीन पर यह देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी उत्साहित हुए और टीवी अंपायर ने भी ऑन फील्ड अंपायर से फैसला पलटने के लिए कहा।

Matthew Hayden explaining the KL Rahul bat-pad scenario.

– Unlucky, KL. 💔 pic.twitter.com/lf0UOWwmy8

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 22, 2024

थर्ड अंपायर के इस फैसले से राहुल काफ़ी नाख़ुश नज़र आए  क्योंकि जिस समय स्पाइक नज़र आया था उसी दौरान बल्ला पैड से भी टकराया था। टीवी अंपायर के पास इस रिव्यू के लिए दो ही एंगल उपलब्ध थे और पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण अंपायर ने ये फैसला ऑस्ट्रेलियाई टीम के पक्ष में सुनाया और इस तरह से भारत ने अपना चौथा विकेट गंवाया।

मुक़ाबले की बात करें तो इस वक्त पहले सेशन का खेल हो चुका है और भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...