Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, बुमराह-आश्विन हुए प्लेइंग XI से बाहर, दो को मिला डेब्यू का मौका

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत आज (22 नवंबर) से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर पचास मिनट पर शुरू होगा।

इस मैच में टीम इंडिया के लिए नितीश कुमार रेड्डी बतौर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं भारत नितीश कुमार सहित चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही है। वहीं स्पिनर के रूप में टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी डेब्यू करने का मौका मिला है।

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं, अच्छा विकेट लग रहा है।’ हम अपनी तैयारी को लेकर बहुत आश्वस्त हैं. हमने यहां 2018 में एक टेस्ट मैच खेला था इसलिए हम जानते हैं कि पिच से क्या उम्मीद करनी है। विकेट जल्दी मिलता है। नीतीश बतौर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डेब्यू कर रहे हैं और उनको मिला कर हमारे पास 4 तेज गेंदबाज हैं और वाशी (वॉशिंगटन सुंदर) एकमात्र स्पिनर हैं।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं और वो 24 तारीख को पर्थ में टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं चोट की वजह से शुभमन गिल भी इस मैच से बाहर हैं और उनकी जगह देवदत्त पडिक्क्ल को मौका दिया गया है।

AUS vs IND: देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...