Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस तारीख को पर्थ में टीम से जुड़ेंगे भारतीय कप्तान

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा 24 नवंबर को भारत में टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि, टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे में है। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं और इसी वजह से पर्थ में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहले टेस्ट मैच में वो भाग नहीं ले पाए। रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह को पहले टेस्ट में इंडिया टीम के कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। कुछ मैच में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन महत्वपूर्ण मुकाबलों में वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। यही नहीं पहले टेस्ट में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में विराट कोहली और बाकी भारतीय बल्लेबाजों को अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने होंगे।

टीम इंडिया है पर्थ टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार

पिछले काफी समय से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पर्थ में जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और मेजबान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर से टीम को शानदार प्रदर्शन करना होगा। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर टीम इंडिया को पहुंचना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने बेहद जरूरी है।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैच की 22 पारी में 33.71 के औसत से 708 रन बनाए हैं। उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 120 रन का है। टीम इंडिया की ओर से रोहित ने 64 टेस्ट मैच में 42 के ऊपर के औसत से 4270 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...