Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: भारत के खिलाफ सीरीज जीत के साथ विरासत को मजबूत करना चाहते हैं पैट कमिंस

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को किसी टेस्ट भी टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। तो वहीं 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में शुरू हो रही बीजीटी सीरीज के पहले मैच जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलने उतरेंगे, तो उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ भारत के खिलाफ जीत हासिल करना होगा।

इस बीजीटी सीरीज के लिए जो टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी है, उसमें से मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ऐसे खिलाड़ी है, जो आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत में शामिल थे। तो वहीं टीम में शामिल सीनियर खिलाड़ी पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अभी भारत के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा है।

हालांकि, हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट में काफी सफलता हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स मे  कंगारू टीम ने जीत दर्ज की है।

लेकिन वह भारत के खिलाफ अभी तक टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं कर पाई है। भारत पिछली तीन बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार इस सीरीज में हराया है।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ घर पर बीजीटी सीरीज के शुरू होने से पहले Western Australian के हवाले से पैट कमिंस ने कहा- यह (भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत) हममें से बहुत से लोगों के लिए आखिरी चीजों में से एक है।

पिछले कुछ वर्षों में हमारे सामने आई लगभग हर चुनौती में हमने, आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया है। एक और साल, एक और घरेलू गर्मी के लिए ऐसा करना, इसे एक तरह से मजबूत करेगा। केवल दो या तीन सीजन की चीज होने के बजाय, यह अचानक आधे दशक की चीज बन गई है।

कमिंस ने आगे कहा- पिछले दो या तीन वर्षों से यही स्थिति रही है। आने वाला सप्ताह बहुत सामान्य है। यह सब बहुत आरामदायक है, हर कोई जानता है कि उन्हें कैसे तैयारी करनी है। हमारी टीम की ताकतों में से एक न केवल निरंतरता है, बल्कि हर कोई कितना अच्छा तालमेल बिठाता है और हम एक साथ खेलना कितना पसंद करते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...