Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 1st Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेन्यू, पिच और मौसम रिपोर्ट, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

BGT 2024-25: AUS vs IND, 1st Test: Match Preview: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारत (India) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है। दूसरी ओर, अब ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद घर में पहली बार भारत को टेस्ट सीरीज में हराने के लिए उत्सुक है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज इसी साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। वहीं, भारत को पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

Australia vs India, 1st Test Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट
वेन्यू
ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ
दिन और समय
22-26 नवंबर, सुबह 7ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)

Australia vs India, 1st Test: Optum Stadium, Perth (पिच रिपोर्ट):

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ पिच की मौजूदा स्थिति तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद रहने वाली है। यहां खेले गए चार टेस्ट मैचों में से सभी में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। पहली पारी का औसत स्कोर 456 और चौथी पारी का औसत स्कोर 183 रन है। ऐसे में यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Australia vs India, 1st Test: Perth Weather Report (मौसम रिपोर्ट)-

मौसम रिपोर्ट के अनुसार 22 नवंबर को पर्थ का मौसम सुहावना रहेगा। इस दौरान, हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 22°C और आद्रता 52% रहने की उम्मीद है।

AUS vs IND, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:

मैच
107
ऑस्ट्रेलिया ने जीते
45
भारत ने जीते
32
ड्रॉ
29
टाई
01

AUS vs IND, पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

उस्मान ख्वाजा के साथ नाथन मैकस्वीनी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने भारत-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 4 पारियों में 55 के औसत से 166 रन बनाए थे। पर्थ टेस्ट के दौरान मैकस्वीनी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श के चलते ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर मजबूत है। तेज गेंदबाजी अटैक में मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और स्पिन का जिम्मा नाथन लियोन संभालेंगे।

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन

भारत (India):

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट से बाहर है। रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, नितिश कुमार रेड्डी को टेस्ट डेब्यू कैप मिल सकता है। टीम एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविचंद्रन अश्विन, नितिश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

AUS vs IND, 1st Test Live Streaming Details (लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स):

टीवी चैनल: Star Sport Network & DD National (स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी नेशनल)

फोन और लैपटॉप: Disney+ Hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...