
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
जल्द ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो जाएगा, जिसके लिए मुंबई टीम में Prithvi Shaw की वापसी हुई है। इससे पहले भारी वजन के कारण शॉ को बीच रणजी सीजन से टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था। लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख शॉ के फैन्स हैरान हो गए हैं।
Prithvi Shaw का नाम है मेगा ऑक्शन में
24 और 25 तारीख को IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने जा रहे हैं, जहां इस बार के ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है। ऐसे में Prithvi Shaw पर भी मेगा ऑक्शन में टीमें बोली लगाती हुई नजर आएंगी, ऐसे में देखना अहम होगा की उनको कौनसी टीम अपने नाम करती है। वैसे काफी समय से शॉ दिल्ली टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो अपने नाम के तहत प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और इसे देखते हुए टीम ने उनको रिलीज कर दिया था।
अपने साथ कैसा मजाक कर रहे हैं Prithvi Shaw
*अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।
*वीडियो में अर्जुन खास दोस्त Prithvi Shaw के साथ बिरयानी खाते दिखे।
*खराब फिटनेस के लिए खबरों में रहने वाले शॉ बिरयानी मजे से खा रहे थे।
*ऐसे में उनका ये सब खाना उनकी फिटनेस पर काफी ज्यादा प्रभाव डाल सकता है।
एक नजर Prithvi Shaw की इन तस्वीरों पर
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
SMAT के लिए मुंबई टीम कुछ प्रकार है
A post shared by Mumbai Cricket Association (@mumbaicricassoc)
कई साल हो गए टीम इंडिया से खेले हुए
टीम इंडिया की तरफ से शॉ ने अपने करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया था, लेकिन फिर उनकी टीम से ऐसी छुट्टी हुई कि वो अब वापसी ही नहीं कर पा रहे हैं। वैसे शॉ ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उसके बाद से वो टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं। शॉ का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने टीम इंडिया से अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था।
IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील
IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक
17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

