Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi Jaiswal ने स्पेशल वीडियो में बताई मन की बात, विराट से जुड़े शेयर किए अपने जज्बात

Yashasvi Jaiswal And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

Yashasvi Jaiswal ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगे, जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं उनका ये उत्साह टीम इंडिया के एक नए वीडियो में देखने को मिला है, जिसमें यशस्वी ने अपनी बात को दिल खोलकर फैन्स के साथ शेयर किया है।

Yashasvi Jaiswal ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल दी

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें Yashasvi Jaiswal ने अपने खेल को लेकर बात की है। यशस्वी ने कहा कि- जब मैंने सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू किया था, तब मैंने विराट कोहली से पूछा था कि आप सब मैनेज कैसे करते हैं। इस पर कोहली ने कहा था कि- इस लेवल पर क्रिकेट खेलना है, तो तुम्हें अनुशासन और उस प्रोसेस को फॉलो करना होगा। आगे यशस्वी ने कहा कि- मैंने कोहली की निरंतरता को देखा है और उससे काफी प्रोत्साहन मिला है। यशस्वी बोले कि विराट को देखते हुए मैं भी अपने काम में निरंतरता रखता हूं, मैं अभ्यास करने जाता हूं तो कोई ना कोई प्लान अपने साथ में लेकर जरूर जाता हूं। मेरी ज्यादातर कोशिश रहती है कि अभ्यास से पहले अच्छा खाने पर फोकस हो  और नींद पूरी लूं, मैं काफी कैच प्रैक्टिस करता हूं और खुद Push करता हूं। आखिर में यशस्वी ने कहा कि- मैं खुद को Bless मानता हूं की टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला और मुझे निडर होकर खेलना है।

Yashasvi Jaiswal का माइंड सेट काफी ज्यादा अलग है

*पहला टूर है ऑस्ट्रेलिया और काफी उत्साहित हूं मैं-Yashasvi Jaiswal
*ऑस्ट्रेलिया में गेंद अलग तरह से आता है, विकेट अलग है- यशस्वी।
*टीम मानसिक तौर पर तैयार है, मुझे खुशी के साथ खेल को एंजॉय करना है।
*यशस्वी ने कहा की आपको नेट्स में हमेशा तैयार होकर जाना चाहिए।

ये स्पेशल वीडियो शेयर किया गया है Yashasvi Jaiswal का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जुरेल के साथ काफी समय बिताता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

दोनों टीमों के कप्तानों की ये तस्वीर हो रही है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...