Skip to main content

ताजा खबर

‘यह एक सम्मान की बात है’ – पहले बीजीटी टेस्ट में भारत की कप्तानी करने पर जसप्रीत बुमराह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

बुमराह को रोहित की अनुपस्थिति में कप्तान बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है, जो इस दौरे पर टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने खेल की पूर्वसंध्या पर मुख्य भूमिका निभाई और भारत का नेतृत्व करने की संभावना के बारे में बात की है।

बुमराह ने खुलासा किया कि इतनी प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक सीरीज में भारत का नेतृत्व करना कितना बड़ा सम्मान है, उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली की तरह ही उनका नेतृत्व करने का अपना तरीका है।

Jasprit Bumrah ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा- यह (कप्तानी) सम्मान की बात है, मेरा अपना तरीका है, विराट अलग थे रोहित अलग थे, लेकिन मेरा अपना तरीका है। यह एक विशेषाधिकार है।

मैं इसे एक पद के रूप में नहीं लेता, मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने पहले रोहित से बात की थी, लेकिन यहां आने के बाद मुझे टीम का नेतृत्व करने के बारे में थोड़ी स्पष्टता मिली है।

बुमराह ने आगे टीम और मोहम्मद शमी को लेकर कहा- हमने अपनी टीम काॅम्बिनेशन को अंतिम रूप दे दिया है। टीम के बारे में तुम्हें कल पता चल जाएगा। शमी टीम का एक अभिन्न अंग रहे हैं और मैनेजमेंट उनपर कड़ी नजर रख रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो आप उसे यहां (ऑस्ट्रेलिया में) भी देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...