Skip to main content

ताजा खबर

अतरंगी जूते पहनकर Rishabh Pant ने अपने गैंग के साथ तस्वीर की शेयर, तो फैन्स ने किए जोरदार कमेंट्स

(Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए Rishabh Pant हमेशा से उत्साहित रहते है, इस दौरान विकेट के पीछे उनकी कमेंट्री सभी को पसंद आती है। साथ ही वो टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाते हैं, इस बीत पंत ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भी Rishabh Pant की हुई गजब वापसी

सड़क हादस के बाद Rishabh Pant ने टी20 और वनडे में दमदार वापसी की थी, उसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भी उनका दमदार कमैबक हुआ था। जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज के जरिए इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी, उस सीरीज में पंत ने शतक अपने नाम किया था और फिर कीवी टीम के खिलाफ भी उनका बल्ला चला था। अब देखना अहम होगा की ऑस्ट्रेलिया के 5 टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Rishabh Pant कुछ ऐसे दिखा रहे हैं मेजबान टीम को अपना दम

*GYM सेशन से Rishabh Pant ने अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं।
*इन तस्वीरों में पंत नजर आए अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ में।
*इस दौरान इन खिलाड़ियों की खुशी एक अलग ही लेवल पर दिखी।
*वहीं फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आए पंत के अतरंगी जूते।

Rishabh Pant अपने गैंग के साथ दिखे GYM में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

अभ्यास सत्र से भी तस्वीरें शेयर की थी इस खिलाड़ी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

सुरेश रैना ने पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

DC टीम ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था, ऐसे में अब इस खिलाड़ी का नाम मेगा ऑक्शन में। जिसके बाद कई टीमें पंत को अपने नाम करने के लिए प्लान बना रही है, इस बीच पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने अब ऋषभ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में रैना ने कहा कि ऋषभ पंत एक ब्रांड हैं, ऐसे में मुझे ऐसा लगता है कि उन पर 25 से 30 करोड़ की बोली जरूर लगेगी। दूसरी ओर फैन्स चाहते हैं कि पंत धोनी के साथ CSK टीम में खेले हैं, अब वो कौनसी टीम में जाते हैं इसका पता 24 को लग जाएगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...