Skip to main content

ताजा खबर

आरसीबी के स्काउट कैंप ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को काफी करीब से देखा और उसी की वजह से मेरे खेल में निखार देखने को मिला: रजत पाटीदार

Rajat Patidar (Photo Source: X/Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा। रजत पाटीदार की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में रजत पाटीदार ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करवाया था। एक समय आरसीबी ने पहले 8 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी लेकिन बचे हुए मुकाबलों में रजत पाटीदार और विराट कोहली की वजह से फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर कहा है कि युवा खिलाड़ी को आगामी सीजन में आरसीबी को अपना कप्तान नियुक्त करना चाहिए।

यही नहीं रजत पाटीदार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि आरसीबी स्काउट टीम ने उनके घरेलू क्रिकेट को काफी करीब से देखा और उनके आत्मविश्वास को भी काफी बढ़ा दिया जिसकी वजह से उन्हें भी काफी प्रोत्साहन मिला।

रजत पाटीदार ने कहा कि, ‘आरसीबी स्काउट टीम ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को 2 सालों तक काफी करीब से देखा और फिर मुझे टीम में जगह दी। उन लोगों ने मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया और मेरा खेल भी काफी बेहतर हुआ।’

कोच और मैनेजमेंट ने मुझे काफी सपोर्ट किया: रजत पाटीदार

युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘कोच और मैनेजमेंट ने भी मुझे काफी सपोर्ट किया और उन्होंने मुझे मेरी भूमिका के बारे में बताया। उन लोगों की वजह से ही मेरा खेल काफी बेहतर हुआ।’

बता दें कि, रजत पाटीदार के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपए में और यश दयाल को 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। आगामी सीजन को आरसीबी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के एक भी सीजन को अपने नाम नहीं किया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...