Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: काफी खुश हूं कि चेतेश्वर पुजारा इस टेस्ट सीरीज में नहीं है: जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Cheteshwar Pujara. (Photo Source: Getty Images)

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया।

चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से 103 टेस्ट मैच में 43.60 के औसत से 7195 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में इस अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और चेतेश्वर पुजारा ने 11 मैच में 47 के ऊपर के औसत से 993 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने चेतेश्वर पुजारा का दबदबा हमेशा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने हाल ही में चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोश हेजलवुड इस बात से काफी खुश है कि आगामी टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा जाएगा।

जोश हेजलवुड ने प्रेस में रिपोर्टर से कहा कि, ‘मैं इस बात से काफी खुश हूं कि चेतेश्वर पुजारा यहां नहीं है। चेतेश्वर पुजारा काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं और उनका विकेट लेना हमेशा ही काफी मुश्किल भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सभी दौरे में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है। लेकिन टीम इंडिया में हमेशा ही युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और उन्हें पता है की टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना बहुत ही मुश्किल है। जो भी प्लेइंग XI में चुने जाते हैं वो सभी जबरदस्त खिलाड़ी है। इसलिए यह नहीं मतलब है कि कौन चुना गया है सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’

हमारा फोकस सभी खिलाड़ियों पर है: जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने आगे कहा कि, ‘हमारा फोकस सिर्फ विराट कोहली पर नहीं टीम के सभी खिलाड़ियों पर होगा। विराट कोहली ने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले भी उन्होंने काफी सफलता हासिल की है और उनका विकेट काफी अहम होगा। लेकिन ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी सामान्य खिलाड़ी हैं और उनके पास भी जबरदस्त कला है।’

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच जीतने बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...